डियर वाइफ, आपसे बहुत प्यार किया, पत्र लिखकर शख़्स ने दुनिया को कहा अलविदा।

पुलिस ने मृतक के पॉकेट से एक पत्र बरामद किया है। युवक ने पत्र में आत्महत्या के कारणों का उल्लेख किया है। पत्र में युवक ने लिखा है कि उसकी पत्नी दूसरे युवक के मोबाइल पर बातचीत करती थी। जो उसे पसंद नहीं था। मृतक ने नोट में पुलिस से आग्रह किया है कि उसकी पत्नी को परेशान ना किया जाएं। युवक ने ₹35000 पत्नी के लिए छोड़ गया है। साथ ही लिखा है कि मेरी अंतिम इच्छा मेरी पत्नी को कोई कष्ट ना दें।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ ) TV 9 भारत समाचार सुपौल (बिहार )।

बिहार के सुपौल में पति-पत्नी के बीच  ‘वो’ हो गया तो 25 वर्षीय शख्स ने अपनी बेवफा पत्नी के सामने दुनिया को अलविदा कह दिया। आत्महत्या की ख़बर से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को क़ब्ज़े में ले लिया। पुलिस को कमरे में एक पत्र मिला। जिसमें लिखा था, खुश रहना, दूसरे लड़के ने तुम्हारा मन मोह लिया, जो बर्दाश्त नहीं हो रहा हैं।

पत्नी के सामने मौत को लगाया गले……………

घटना त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र की है। वह भाड़े के मकान में अपनी पत्नी के साथ करीब 3 साल से रह रहा था। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक के कुछ दोस्त उनसे मिलने उसके किराए के मकान पर पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें – पत्नी के विरह में पति ने लगाई फांसी, मायके ससुराल नहीं जा रही थी पत्नी, किया था प्रेम विवाह।

जिन्होंने देखा है कि उसका कमरा अंदर से बंद है। जहां लोगों ने देखा है कि युवक मृत पड़ा हुआ है। जबकि उसकी 22 वर्षीय पत्नी बेड पर बैठी है।

पत्नी को कोई कष्ट ना दें……………..

पुलिस ने मृतक के पॉकेट से एक पत्र बरामद किया है। युवक ने आत्महत्या के कारणों का उल्लेख किया है। पत्र में युवक ने लिखा है कि उसकी पत्नी दूसरे युवक से मोबाइल फ़ोन पर बातचीत करती थी। जो उसे पसंद नहीं था। मृतक ने नोट में पुलिस से आग्रह किया है कि उसकी पत्नी को परेशान ना किया जाएं। युवक ने 35,000 रुपए अपनी पत्नी के लिए छोड़ गया है। साथ ही लिखा है कि मेरी अंतिम इच्छा यही है कि मेरी पत्नी को कोई कष्ट ना दिया जाएं।

7 साल पहले किया था प्रेम विवाह…………

मृतक के परिवार वालों ने बताया है कि मृतक की पत्नी मधेपुरा की रहने वाली है। युवक ने 2019 में उससे प्रेम- विवाह किया था। परिजनों ने बताया कि पत्नी की इससे पहले दो शादी हो चुकी थी। मृतक युवक आधार कार्ड बनाने का कार्य करता था। मृतक के पिता ने पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है।

मृतक की पत्नी से गहन पूछताछ की गई है, शव को क़ब्ज़े में ले लिया गया है, उसे पोस्टमार्टम के लिए ‌ सदर अस्पताल सुपौल भेजा जा रहा हैं – निधि गुप्ता, इंस्पेक्टर!!!!!

यह भी पढ़ें – सहारनपुर नगर निगम का दौहरा रवैया, पालतू जानवरों पर सख़्ती, आवारा कुत्तों और बंदरों पर चुप्पी।