CM योगी बोले- जो लोग कुंभ के व्यवस्थाओं पर उठा रहे थे सवाल, अब खुद ही चुपचाप डुबकी लगाकर आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वेस्ट उत्तर प्रदेश के किसानों ने खेती की उन्नत तकनीक अपना कर अपना विकास किया है। चौधरी अजीत सिंह जी कहते थे कि देश के विकास का रास्ता खेत और किसान से होकर गुजरता है। उसी से प्रेरणा लेकर हम किसानों के हित की दिशा में काम कर रहे हैं।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ ) TV 9 भारत समाचार नई दिल्ली ।
जो लोग कुंभ की व्यवस्थाओं पर सवाल उठा रहे थे। अब खुद ही चुपचाप डुबकी लगाकर आ रहे हैं। छपरौली के श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के रालोद के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह की प्रतिमा का बुधवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अनावरण किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 351 करोड़ की 281 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी जयंत सिंह उनके साथ रहें।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि वेस्ट उत्तर प्रदेश किसानों ने खेती की उन्नत तकनीक अपना कर अपना विकास किया है। चौधरी अजीत सिंह जी कहते थे कि देश के विकास का रास्ता देश के खेत और किसान से होकर गुजरता है। उसी से प्रेरणा लेकर हम किसानों के हित की दिशा में काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग कुंभ की व्यवस्थाओं पर उंगली उठा रहे थे। अब अब चुपचाप डुबकी लगा कर आ रहे हैं। 26 फरवरी तक कुंभ भव्यता से चलता रहेगा, और श्रद्धालु लाभ उठाते रहेंगे। महाकुंभ में कल तक 50 करोड लोग डुबकी लगाने लगेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस की भर्ती निकलती थी, लेकिन नौजवान को नौकरी नहीं मिलती थी। हमारी सरकार में अब पुलिस भर्ती चल रही हैं। बिना भेदभाव के सभी जिलों के युवाओं को उनकी प्रतिभा के आधार पर चयनित किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश का नौजवान तो अपनी ताकत दिखाएगी ही, हमने इसमें 20 फीसदी नौकरी बेटियों के लिए आरक्षित कर दी है। अगले 2 महीने में इनके ट्रेनिंग शुरू हो जाएगी। इसी साल में उत्तर प्रदेश पुलिस को 60,000 नए पुलिसकर्मी मिलेंगे।
यह भी पढ़ें – पुलिस आरक्षक भर्ती के लिए रोज़गार कार्यालय का लाइव पंजीकरण आवश्यक नहीं।