चित्रकूट में लगेंगी श्रीराम की 151 फीट ऊंची प्रतिमा, 750 करोड़ में बनेंगा रामायण एक्सपीरियंस पार्क।
मध्य प्रदेश में श्री राम की तपोभूमि को विश्व स्तरीय धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना तैयार की है। इसके तहत रामायण काल से जुड़े स्थानों और नगर में आधुनिक परिवहन सेवाएं विकसित करने के लिए 750 करोड़ रुपए खर्च करेंगी। पूरे नगर में श्री राम की छवि दिखेंगी। रामायण एक्सपीरियंस पार्क में माता सीता और लक्ष्मण की विशाल मूर्तियां भी होंगी। रामायण काल के स्थलों के मॉडल 5D और 3D होलोग्राम और लाइट साउंड शो होंगे।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ)TV 9 भारत समाचार चित्रकूट (उत्तर प्रदेश)।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के साथ मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने भी चित्रकूट के विकास में कदम से कदम मिलाने की तैयारी की है। मध्य प्रदेश की सरकार ने तपोभूमि के विकास के लिए 750 करोड़ रुपए की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की है। यहां कई विकास कार्यों के साथ राजोला बनाया जायेगा। जहां प्रभु श्रीराम की 151 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएंगी।
750 करोड़ रुपए में बनेगा रामायण एक्सपीरियंस पार्क………
मध्य प्रदेश सरकार ने श्रीराम की तपोभूमि को विश्वस्तरीय धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना तैयार की है। इसके तहत रामायण काल से जुड़े स्थानों और नगर में आधुनिक परिवहन सेवाएं विकसित करने के लिए 750 करोड़ रुपए खर्च करेंगी। पूरे नगर में श्री राम की छवि दिखेंगी।
रामायण एक्सपीरियंस पार्क में माता सीता और लक्ष्मण की विशाल मूर्तियां भी होंगी। रामायण काल के स्थलों के मॉडल 5 D और 3 D होलोग्राम और लाइट साउंड शो होंगे। मल्टी फैसिलिटी सेंटर, ट्रैफिक कमांड सेंटर, नई सड़के, मंदाकिनी नदी पर अत्यधिक ब्रिज जैसे प्रोजेक्ट्स शामिल किए गए हैं।
अध्यात्म-ध्यान केंद्र बनेगा…….
तपोभूमि में संतों के लिए अध्यात्म-ध्यान केंद्र भी बनाया जाएगा। जहां 1 हज़ार संतो के ठहरने की सुविधा होंगी। सुविधा युक्त पर्णकुटी बनेंगे। सांस्कृतिक केंद्र भी होंगा। आध्यात्मिक लाइब्रेरी, हर्बल गार्डन और गौशाला भी होंगी।
रामायण से जुड़े स्थानों का होंगा विकास……
रामायण से जुड़े महत्वपूर्ण स्थान जैसे- मोकमगढ़ क़िला, सती अनसूया आश्रम, गुप्त गोदावरी, जानकी कुंड, कामदगिरि परिक्रमा, स्फटिक शीला, मंदाकिनी आदि स्थान विकसित होंगे। हनुमान धारा में 3750 वर्ग मीटर क्षेत्र में 24 करोड़ से मल्टी फैसिलिटी सेंटर बनेगा।
यह भी पढ़ें –15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चढ़ाई बाबा गोरखनाथ को आस्था की पावन खिचड़ी