मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: बहराइच में 85 कन्याओं का सामूहिक विवाह सम्पन्न

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवविवाहितों को दिया आशीर्वाद

शक्ति सिंह : बहराइच। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बहराइच के गेंद घर परिसर में एक भव्य विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 85 कन्याओं का विवाह उनके सामाजिक और धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ। इस आयोजन में हिंदू समुदाय की 66 और अल्पसंख्यक समुदाय की 19 कन्याओं को परिणय सूत्र में बांधा गया।

यह भी पढ़ें : जिले के 100 छात्र-छात्राओं ने किया सीमैप लखनऊ का शैक्षिक भ्रमण

Chief Minister Group Marriage Scheme: Mass marriage of 85 girls completed in Bahraich

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी के प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी और सदर विधायक अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि अशोक जायसवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और परिजनों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया और उनके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संकल्प का साकार रूप

विधायक पयागपुर के प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में समाज कल्याण विभाग जरूरतमंदों के लिए कई योजनाएं चला रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

सदर विधायक प्रतिनिधि अशोक जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री गरीब कन्याओं के विवाह को लेकर संकल्पित हैं। इसके लिए प्रदेश में हर साल एक लाख से अधिक विवाहों के लिए बजट का प्रावधान किया जाता है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि सरकार महिलाओं के सम्मान और स्वावलंबन के लिए अनेक योजनाएं चला रही है।

वर-वधू को मिला आशीर्वाद और उपहार 

विधायक प्रतिनिधियों ने पहली वेदी पर बैठकर विधिवत पूजा-अर्चना की और सप्तपदी विवाह विधि से कन्याओं का कन्यादान किया। नवविवाहितों को वैवाहिक सामग्री और मिष्ठान वितरित कर उनके सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की गई।

Chief Minister Group Marriage Scheme: Mass marriage of 85 girls completed in Bahraich
इससे पहले, कार्यक्रम स्थल पर जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रद्धा पांडेय और बीडीओ पयागपुर दीपेंद्र पांडेय ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर अधिकारीगण, गणमान्य नागरिक, वर-वधू पक्ष के परिजन और अन्य अतिथि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : जिले के 100 छात्र-छात्राओं ने किया सीमैप लखनऊ का शैक्षिक भ्रमण