चमत्कार या संयोग? बुजुर्ग महिला के अंतिम दर्शन को आएं लंगूर, श्मशान तक गया था साथ।

गांव में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। क्या यह महज़ संयोग था या कोई चमत्कार? लोगों का मानना है कि शायद यह महिला के 20 साल पहले दिवंगत हुए पति की आत्मा थी। जो लंगूर के रूप में लौटकर अंतिम दर्शन करने आई थी। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ )TV 9 भारत समाचार चंद्रपुर (महाराष्ट्र )।

बुजुर्ग महिला के अंतिम दर्शन को आया लंगूर, श्मशान घाट तक गया था साथ। वीडियो महाराष्ट्र के चंद्रपुर ज़िले के पीपल गांव मारुति गांव में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां 75 वर्षीय अनसूया मारुति धवने के निधन के बाद लोगों के बीच एक लंगूर उनके घर पहुंचा और उनके शव के पास बैठकर प्यार से उनके चेहरे को निहारने लगा।

इतना ही नहीं लंगूर ने शव के सामने माथा भी टेका, मौके पर मौजूद है किसी ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

गांव वालों के अनुसार, लंगूर ने मृतका के चेहरे से घूंघट हटाया, उनका चश्मा निकाला और मानो उनके कान में कुछ कह रहा हो। यह नजारा देखकर हर कोई भावुक हो गया। इतना ही नहीं, जब शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाया गया, तब भी लंगूर साथ गया, और पूरे संस्कार के साथ वहीं पर मौजूद रहा। इसके बाद में वह गांव वापस आया और फिर अचानक कहीं गायब हो गया।

गांव में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। क्या यह महज़ संयोग था या चमत्कार। लोगों का मानना है कि शायद यह महिला के 20 साल पहले दिवंगत हुए पति की आत्मा थी। जो लोगों के रूप में लौटकर अंतिम दर्शन करने आई थी।

यह घटना अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसने भी यह वीडियो देखा वह हैरान ही रह गया।

गांव के लोगों के बीच इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चा हो रही है। कुछ इस पुनर्जन्म से जोड़ रहे हैं। तो कुछ इसे महज़ एक इत्तेफाक मान रहे हैं। हालांकि, यह नज़ारा हर किसी को सोचने पर मजबूर कर रहा है। क्या जानवरों और इंसानों के बीच कोई अनदेखा भावनात्मक रिश्ता होता है।

यह भी पढ़ें – दुष्कर्म के आरोपी कांग्रेस सांसद को पुलिस ने किया गिरफ़्तार, कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका कर दी थी ख़ारिज।