बीजेपी सरकार के गठन से पहले ही दिल्ली में AAP सरकार की नियुक्तियों की समीक्षा।

बैठक में स्वास्थ्य सेवा, नागरिक सुविधाओं, बुनियादी ढांचे, शासन सुधारों पर ध्यान केंद्रित करने के बाद कही गई है। साथ ही आयुष्मान भारत को तुरंत लागू करने, जल भराव और सीवेज की समस्याओं का तत्काल समाधान खोजने का काम सौंपा गया है।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ ) TV 9 भारत समाचार नई दिल्ली ‌।

100 दिन के कामों का रोड मैप बनाने के लिए प्रमुख सचिव के साथ अधिकारियों की बैठक…… 

दिल्ली में भाजपा के प्रचंड जीत के बाद नई सरकार की प्रक्रिया तेज हो गई है। इस बीच भाजपा के घोषणा पत्र के वादों को पूरा करने के लिए विकसित दिल्ली संकल्प सत्र 2025 के अनुरूप 100 दिन का रोड मैप तैयार किया जा रहा है।

इस संबंध में दिल्ली के प्रमुख सचिव धर्मेंद्र की अध्यक्षता में 24 अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें पहले 15 दिन, फिर महीनावार, और अंत में 100 दिन का रोड मैप तैयार करने के लिए कहा गया।

बैठक में स्वास्थ्य सेवा, नागरिक सुविधाएं, बुनियादी ढांचे और शासन सुधारो पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही गई है। साथ ही आयुष्मान भारत को तुरंत लागू करने, जलभराव और सीवेज की समस्याओं का तत्काल समाधान खोजने का काम सौंपा गया है‌।

नागरिक प्रशासन को सुव्यवस्थित करने के लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय के लिए एनडीएमसी क्षेत्र में एक एकीकृत दिल्ली नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएंगा।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को AAP सरकार द्वारा तैयार की गई अध्यक्षों और सदस्यों की नियुक्तियों की सूची तैयार करने के लिए भी कहा है। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी की सरकार पर नियमों को दरकिनार कर पार्टी कार्यकर्ताओं को विभिन्न गैर आधिकारिक पदों पर नियुक्त करने के आरोप लगे थे। सभी अधिकारियों से इस संबंध में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन देने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें – लखीमपुर-खीरी सांसद उत्कर्ष वर्मा की पहल पर जिले को मिलेगा फोरलेन हाईवे