बीतें 7 साल में गणतंत्र दिवस पर ऐसा रहा शेयर बाज़ार का हाल, 04 बार सेंसेक्स ने दिया नेगेटिव रिटर्न।
साल 2018 से लेकर 2024 तक के आंकड़ों को देखें तो निफ्टी में इन 7 सालों में 5 साल नेगेटिव रिटर्न देखने को मिला है। शेयर बाज़ार के आंकड़ों को देखें तो साल 2018 2020, 2022, 2023 और 2024 में निफ्टी में 0.70 फ़ीसदी, 2.06 फ़ीसदी, 4.32 फ़ीसदी, 0.23 फ़ीसदी और 1.47 फ़ीसदी की गिरावट देखी गई है। दूसरी और साल 2019 और 2021 में क्रमशः 0.44 फ़ीसदी और 3.40 फ़ीसदी की तेज़ी देखने को मिली है। खास बात तो यह है कि साल 2022 से लेकर 2024 तक लगातार नेगेटिव रिटर्न देखने को मिला है।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ)TV 9 भारत समाचार नई दिल्ली ।
साल 1950 में से 26 जनवरी को देश में संविधान को बनाया गया था। इस दिन देश की राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भव्य परेड का आयोजन होता है। इस परेड में देश की उपलब्धि और ताकत को प्रदर्शित किया जाता है। जिसे देखने के लिए हजारों लोग अपने-अपने टीवी स्क्रीन पर चिपक जाते हैं। वहीं दूसरी ओर कई लोगों का ध्यान देश के शेयर बाजार पर भी होता है। खास बात तो यह है कि इस दिन शेयर बाजार का अवकाश होता है। इसके बावजूद गणतंत्र दिवस की मौके पर शेयर बाजार पर पड़ने वाले प्रभाव को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। इसे समझने के लिए आपको 26 जनवरी से एक हफ्ता पहले और उसके एक हफ्ते के बाद के आंकड़ों के ट्रेंड को देखना और एनालाइज करना बेहद जरूरी है।
बीतें 7 सालों के आंकड़ों को देखकर ट्रेंड समझने की कोशिश करें तो निफ़्टी 07 में 05 मौकों पर गिरावट के साथ दिखाई दिया है। जबकि सेंसेक्स ने 07 में 04 बार नेगेटिव रिटर्न दिया है। इन 7 सालों में शेयर बाजार में सबसे ज्यादा गिरावट 2022 में देखने को मिली है। जब गणतंत्र दिवस से एक हफ्ता पहले और एक हफ्ते के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में 03 फ़ीसदी से ज़्यादा तेज़ी देखने को मिली थी। खास बात तो यह है कि बीतें लगातार 3 साल से यानी 2022 से 2024 तक निफ़्टी ने निवेशकों को इस दौरान नेगेटिव रिटर्न दिया है। जबकि सेंसेक्स ने 3 सालों में दो बार नेगेटिव रिटर्न दिया है।
यह भी पढ़ें – Los Angeles में फिर भड़की आग, 8,000 एकड़ से ज़्यादा जंगल जलकर हुआ राख।
आइए आपको भी बताते हैं कि आख़िर इस दौरान शेयर बाजार में कौन-से किस तरह का प्रदर्शन किया है?
साल 2018 से लेकर 2024 तक के आंकड़ों को देखें तो इन 7 सालों में 5 साल नेगेटिव रिटर्न देखने को मिला है। शेयर बाज़ार के आंकड़ों को देखें तो साल 2018, 2020, 2022, 2023 और 2024 में निफ्टी में 0.70 फ़ीसदी, 2.06 फ़ीसदी, 4.32 फ़ीसदी, 0.23 फ़ीसदी और 1.47 फ़ीसदी के गिरावट देखी गई है। दूसरी ओर साल 2019 और 2021 में क्रमशः 0.44 फ़ीसदी और 3.40 फ़ीसदी की तेज़ी देखने को मिली है। खास बात तो यह है कि साल 2022 से लेकर 2024 तक लगातार नेगेटिव रिटर्न देखने को मिला है।
साल गणतंत्र दिवस से एक हफ्ता पहले और गणतंत्र दिवस से एक हफ्ता बाद रिटर्न……………
- वर्ष 2018 10,741.55 , 10,666.55- 0.70%
- वर्ष 2019 10,886.80 , 10,934.35- 0.44%
- वर्ष 2020 12,343.30 , 12,089.15- 2.06%
- वर्ष 2021 14,433.70 , 14,924.25- 3.40%
- वर्ष 2022 18,308.10 , 17,516.30- 4.32%
- वर्ष 2023 17,894.85 , 17,854. 05- 0.23%
- वर्ष 2024 22,097.45 , 21,771.70- 1.47%
सेंसेक्स में 7 साल में 04 बार नुकसान……
वहीं दूसरी ओर सेंसेक्स की बात करें तो 2018 से 2024 तक, गणतंत्र दिवस की अवधि के दौरान सेंसेक्स ने 7 साल में 4 साल तक नेगेटिव रिटर्न दिया है। साल 2019 और 2021 में, सेंसेक्स ने शिक्षकों को क्रमशः 0.82% और 3.46% का रिटर्न दिया। वहीं दूसरी ओर 2020 में सेंसेक्स में 1.74% 2022 में 4.35% और 2024 में 20.18% गिरावट आई है। जो मंदी के चरणों को दर्शाता है। वर्ष 2023 में 1.25 फ़ीसदी की तेज़ी काफ़ी अप्रत्याशित देखने को मिली थी। कुल मिलाकर, गणतंत्र दिवस के दौरान सेंसेक्स का ट्रेंड कुछ भी स्पष्ट नहीं करता है।
यह भी पढ़ें – महाकुंभ में दहेज़ प्रथा के ख़िलाफ़ उठी आवाज़, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने समाज को जागरूक करने का किया आवाहन।
जहां कुछ वर्षों में निवेशकों को पॉजिटिव रिटर्न मिलता हुआ दिखाई दिया। वहीं दूसरी ओर कुछ साल ऐसे भी रहें जब निवेशकों को नेगेटिव रिटर्न भी मिलता हुआ दिखाई दिया।
साल गणतंत्र दिवस से एक हफ्ता पहले और गणतंत्र दिवस से एक हफ्ता बाद रिटर्न……..
- वर्ष 2018 34,843.51 , 34,757.16- 0.25%
- वर्ष 2019 36,318.33 , 36,616.81- 0.82%
- वर्ष 2020 41,872.73 , 50,731.63- 3.46%
- वर्ष 2021 49,034.67 , 50,731.63- 3.46%
- वर्ष 2022 61,308.91 , 58,644.82- 4.35%
- वर्ष 2023 60,092.97 , 60,841.88- 1.25%
- वर्ष 2024 73,327.94 , 71,731.42- 2.18%
इस साल की क्या है स्थिति?…………
अगर बात मौजूदा साल की करें तो गणतंत्र दिवस रविवार के दिन पढ़ रहा है। ऐसे में शेयर बाज़ार यूं ही बंद रहेगा। लेकिन मौजूदा हफ्ते यानी सोमवार, मंगलवार और बुधवार की बात करें तो सेंसेक्स में 0. 28 फ़ीसदी की गिरावट देखने को मिल चुकी है। बुधवार को सेंसेक्स में 1.60 फ़ीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ था। वहीं निफ़्टी को देखें तो मौजूदा हफ्ते की शुरुआती तीन कारोबारी दिनों में- 0.21 फ़ीसदी के गिरावट देखने को मिल चुकी है। जबकि मंगलवार को एक फ़ीसदी की गिरावट देखने को मिली थी।