भारत-पाकिस्तान मैच देख रहें युवक के सीने में उतार दी गोली, हत्या के बाद भागलपुर पुलिस हाई अलर्ट।
सत्यम ने बताया है कि कॉलेज कर्मचारी शंभु झा का बेटा संजीव झा ने गोली मारी है। उन्होंने बताया है कि हम लोग मैच देख रहे थे। इसी दौरान संजीव भी आकर बैठा था। कुछ देर बाद वह चला गया। तब हमने प्रभु भैया से पूछा कि संजीव क्यों आता है तो उन्होंने कहा कि बचपन से साथ रहा है आता है तो क्या हुआ? इससे पहले वह कभी नहीं आया था। कुछ देर बाद संजीव फिर आ गया और कुर्सी पर बैठ गया कुछ देर बाद बंदूक निकालकर गोली चला दी और फरार हो गया।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ ) TV 9 भारत समाचार भागलपुर (बिहार )।
बिहार के भागलपुर में हत्या का मामला सामने आया है। घटना रविवार की शाम की बताई जा रही है। मृतक की पहचान टीएनबी कॉलेज के बड़ा बाबू प्रभु नारायण मंडल के रूप में हुई है। ललमटिया थाना क्षेत्र के नसरतखानी नेताजी कॉलोनी निवासी स्वर्गीय रामनारायण मंडल के पुत्र थे।
जानकारी के अनुसार, सरकारी क्वार्टर में घुसकर गोली मार दी। पुलिस के मुताबिक गोली मृतक के सीन में बाई ओर लगी थी। दोस्त सत्यम और अन्य के मदद से उन्हें बाइक पर बैठाकर रात करीब 11:00 बजे सदर अस्पताल पहुंचे थे। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें – महाशिवरात्रि और होली पर शांति व्यवस्था की तैयारियाँ तेज़, DM और SP ने किया क्षेत्रों का दौरा… देखें Video
मैच देखने आया था आरोपी……………
सत्यम ने बताया है कि कॉलेज कर्मचारी शंभु झा का बेटा संजीव झा ने गोली मारी है। उन्होंने बताया है कि हम लोग मैच देख रहे थे। इसी दौरान संजीव झा भी आकर बैठा था। कुछ देर बाद वह चला गया था। तब हमने प्रभु भैया से पूछा कि संजीव क्यों आता है? तो उन्होंने कहा कि बचपन से साथ रहा है, इसलिए आता है तो क्या हुआ? इससे पहले वह कभी नहीं आया था।
बंदूक निकालकर चला दी गोली…………….
कुछ देर बाद संजीव झा फिर आ गया और कुर्सी पर बैठ गया। कुछ देर बाद बंदूक निकाल कर उसने गोली चला दी और फरार हो गया। इसके बाद हम लोग भैया को लेकर अस्पताल पहुंचे। हत्या क्यों की गई? इसके बारे में कुछ पता नहीं है।
भारत-पाकिस्तान का मैच मोबाइल पर देख रहे थे। इसी दौरान आवास के पीछे रहने वाले कॉलेज कर्मचारी शंभू झा का बेटा संजीव झा सीने में गोली मारकर भाग गया। हम लोग अस्पताल लेकर पहुंचे। भर्ती कराया लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया – सत्यम कुमार, दोस्त!!!!
छानबीन में जुटी है पुलिस…………..
सूचना पाकर सदर अस्पताल की इमरजेंसी में विश्वविद्यालय और ततारपुर थाना अध्यक्ष अपने दल बदल के साथ पहुंचे। सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी घटना की जानकारी लेते हुए आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस को हाई अलर्ट कर दिया है। पुलिस ने हर पहलू की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक हत्या की वज़ह स्पष्ट नहीं हो पा रही है।
घटना की सूचना पर दोनों थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज कैमरों को खंगाल रही है। आरोपी शीघ्र पकड़े जाएंगे। परिजनों से भी घटना की जानकारी ली जा रही है – अजय कुमार चौधरी, डीएसपी..!!!!
यह भी पढ़ें – महाशिवरात्रि और होली पर शांति व्यवस्था की तैयारियाँ तेज़, DM और SP ने किया क्षेत्रों का दौरा… देखें Video