बनकर तैयार हुआ, RSS का नवीन कार्यालय, “केशव कुंज”।

17000 गज में बने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का दिल्ली में कार्यालय झंडेवालान में 1939 में शुरू हुआ था। 1962 और 1980 में समय के साथ-साथ इस संघ कार्यालय में निर्माण कार्य हुए। इस कार्यालय का नाम संघ के संस्थापक और प्रथम सरसंघचालक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार के नाम पर "केशव कुंज" रखा गया था। समय के साथ-साथ संघ का कार्य का विस्तार हुआ। जिसके चलते केशव कुंज कार्यालय के अत्याधुनिकता की आवश्यकता महसूस होने लगी। इसी कारण से इस पूरे परिसर को नए सिरे से बनाने की योजना पर मोहर लगाई गई और सरसंघचालक डॉक्टर मोहन भागवत ने 2016 में नए केशव कुंज के लिए भूमि पूजन किया।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ ) TV 9 भारत समाचार नई दिल्ली। 

19 फरवरी 2025 को शिवाजी जयंती के अवसर पर होंगा नए कार्यालय का लोकार्पण……

नई दिल्ली में आरएसएस का नया केशव कुंज कार्यालय बनकर तैयार हैं। कार्यकर्ताओं द्वारा दान में दिए 150 करोड़ रुपए इस संघ कार्यालय को बनाया गया है। अत्याधुनिक संघ कार्यालय में सादगी का पुट भी देखने को मिलेगा। गुजरात राजस्थानी पुट के सथ-साथ भारतीय संस्कृति का मिश्रण भी नज़र आएगा।

इस नये केशव कुंज कार्यालय में 19 फरवरी को शिवाजी जयंती पर सरसंघचालक डॉक्टर मोहन राव भागवत जी और सर कार्यवाहक मा. दत्तात्रेय होसबाले जी के उपस्थिति में प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा।

17000 गज में बने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का दिल्ली में कार्यालय झंडेवालान में 1939 में शुरू हुआ था। 1962 और 1980 के समय के साथ-साथ इस संघ कार्यालय में निर्माण कार्य हुए। इस कार्यालय का नाम संघ के संस्थापक और प्रथम सरसंघचालक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार के नाम पर केशव कुंज रखा गया था। समय के साथ-साथ संघ के कार्य का विस्तार हुआ। जिसके चलते केशव कुंज कार्य लेकर अत्याधुनिकता की आवश्यकता महसूस होने लगी। इसी कारण से इस पूरे परिसर को नए सिरे से बनाने की योजना पर मोहर लगाई गई और सरसंघचालक डॉक्टर मोहन भागवत ने 2016 में नए केशव कुंज के लिए भूमि पूजन किया।

75000 स्वयं सेवकों और दानदाताओं से प्राप्त हुए 150 करोड़ रुपए से बनकर तैयार हुए, इस कार्यालय के आर्किटेक्ट के तौर पर गुजरात के अनूप दुबे को चुना गया…….

करीब 04 एकड़ में बने कार्यालय में करीब 5 लाख स्क्वायर फीट में निर्माण कार्य के तहत 03 टावरों का निर्माण कार्य किया गया है। इन टावरों का नाम क्रमश साधना, प्रेरणा, और अर्चना रखा गया है। सुरक्षा सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए और भविष्य की जरूरतों के मद्देनजर इस कार्यालय का निर्माण किया गया है‌। इस कार्यालय को इस तरीके से बनाया गया है कि भारतीय स्थापत्य संस्कृति को समेटे हुए यह संघ कार्यालय सादगी का प्रतिबिंब नज़र आएं।

यह भी पढ़ें – किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरी पर जानलेवा हमला, गाड़ी रोककर चाकू से किया प्रहार।

करीब 300 कमरों वाले इस कार्यालय का शुभारंभ विधिवत पूजा अर्चना करके 2024 में सरकार्यवाहक मा. दत्तात्रेय होसबाले जी ने किया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इस संघ कार्यालय में 03 बड़े हॉल बनाए गए हैं। पहले बड़े हॉल का नाम अशोक सिंघल सिंगल सभागार रखा गया है। इसमें 463 प्रतिनिधियों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

बाकी के हाल में क्रमशः 650 और 250 प्रतिनिधि एक साथ सहभागिता कर सकते हैं। इसमें एक साथ 270 वाहनों को पार्क करने वाली पार्किंग भी बनाई गई है।

वेस्टेज का अंदर ही ट्रीटमेंट होंगा…..

पर्यावरण की दृष्टि से लकड़ी की खपत करने की दृष्टि से दरवाजा और खिड़कियों के फ्रेम ग्रेनाइट के बनाए गए हैं। पूरे कार्यालय में करीब 1000 ऐसे फ्रेम बनाए गए हैं। इसके अलावा, एसटीपी का प्रयोग भी इस कार्यालय में किया जा रहा है। जिससे वेस्ट बाहर नहीं फेंका जाएंगा। कार्यालय में ही उसका ट्रीटमेंट किया जाएंगा। इसके साथ-साथ कार्यालय में 140 KB का सोलर भी लगाया गया है। 

केशव कुंज में 08 वें फ्लोर पर सुव्यवस्थित और अत्यधिक लाइब्रेरी का भी निर्माण किया गया है। इस लाइब्रेरी में अभी करीब 8000 पुस्तक हैं। खास बात तो यह है कि इस लाइब्रेरी में भारत के संविधान के साथ-साथ हिंदुत्व के अलावा, बुद्धिज़्म, जैनिज्म, इस्लाम सहित दुनिया के सभी धर्मों के बारे में सभी भाषाओं में लिखी पुस्तकें मिलेगी। मीडिया के लिए एलईडी से सुसज्जित नया प्रेस कॉन्फ्रेंस रूम भी बनाया गया है। पहले टावर “साधना” में संघ के प्रकाशन- भारत प्रकाशन और सुरुचि प्रकाशन के कार्यलय रहेंगे। इसके साथ ही प्रचार प्रसार विभाग भी इसमें रहेगा। पांच जन्य और ऑर्गेनाइजर के कार्यालय भी इस टावर में रहेंगे।

दूसरे टावर “प्रेरणा” में सरसंघचालक , सरकार्यवाहक सहित अखिल भारतीय पदाधिकारियों के रुकने की व्यवस्था रहेगी। छोटी-छोटी मीटिंग के लिए छोटे रुम या हॉल की व्यवस्था की गई है। इन दोनों टावरों के बाद बीच में संघ स्थान बनाया गया है। यहां पर संघ शाखा और स्वयंसेवक एकत्रीकरण हुआ करेगा।

इसके बाद तीसरे टावर “अर्चना” में कर्मचारियों, प्रवासी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के रुकने की व्यवस्था रहेगी। इस संघ कार्यालय में एक बड़ा भोजनालय भी बनाया गया है। जिसमें एक साथ 80 लोग भोजन कर सकते हैं। मेडिकल सुविधाओं के मद्देनजर संघ कार्यालय में भूतल पर ही एक छोटी डिस्पेंसरी बनाई गई है और इसकी खास बात यह है कि यह आम जनता के लिए भी ओपन रहेगा। इसके साथ ही पांच बेड का छोटा इंटरनल हॉस्पिटल भी बनाया गया हैं।

यह भी पढ़ें – उन्नाव में डॉक्टर पति ने पत्नी को मार डाला, 4 महीने की गर्भवती थी, पति समेत 07 पर दहेज़ हत्या का मुक़दमा दर्ज़।