अमेरिका से निकालें गए भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंचा एक और विमान।
अवैध भारतीय प्रवासी पनामा के रास्ते भारत वापस आएं। इनमें से चार पंजाब के हैं - दो गुरदासपुर से, पटियाला और जालंधर से एक-एक!! अमेरिका द्वारा लगभग 299 अवैध प्रवासियों को वापस भेजने के बाद पनामा के रास्ते भारत आने वाले भारतीयों का यह पहला समूह है। उत्तर अमेरिकी देश पनामा और कोस्टा री का निर्वासित प्रवासियों को वापस भेजने के लिए अमेरिका के साथ सहयोग कर रहे हैं।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ ) TV 9 भारत समाचार नई दिल्ली ।
डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की कार्यवाही और अवैध प्रवासियों को वापस भेजने के बाद यह चौथा विमान है,
जो भारतीयों को लेकर यहां पहुंचा…..
अमेरिका से निकाले गए 12 भारतीयों को लेकर एक विमान रविवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की कार्यवाही और अवैध प्रवासियों को वापस भेजने के फैसले के बाद यह चौथा विमान है, जो भारतीयों को लेकर यहां पहुंचा है।
अवैध भारतीय प्रवासी पनामा के रास्ते भारत वापस आएं। इनमें से चार पंजाब के हैं – 02 गुरदासपुर से, पटियाला और जालंधर से 01-01……..
अमेरिका द्वारा लगभग 299 अवैध प्रवासियों को वापस भेजने के बाद पनामा के रास्ते भारत आने वाले भारतीयों का यह पहला समूह है।
यह भी पढ़ें – दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत।
उत्तर अमेरिकी देश पनामा और कोस्टा रिका निर्वासित प्रवासियों को वापस भेजने के लिए अमेरिका के साथ सहयोग कर रहे हैं। इसके जरिए अमेरिका विभिन्न एशियाई देशों के अवैध प्रवासियों को वापस भेज रहा है।
इससे पहले, 16 फरवरी को 112 भारतीयों को लेकर अमेरिकी सेना तीसरा विमान अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा था। इसमें पंजाब के 31 लोग थे।
इसके अलावा, हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के नागरिक शामिल थे।
वहीं, 15 फरवरी को अमेरिका से 119 अवैध अप्रवासियों को लेकर एक विमान अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरा था। जिसमें पंजाब के कुल 67 युवक शामिल थे।
5 फरवरी को भारत आया था पहले विमान…………
भारतीय नागरिकों को लेकर अमेरिका से पहले विमान 5 फरवरी को भारत आया था। जिसमें 104 भारतीय नागरिक सवार थे। इनमें पंजाब के 30 और हरियाणा और गुजरात के 33-33 लोग शामिल थे।
महाराष्ट्र के 03, चंडीगढ़ के 02, उत्तर प्रदेश के 02 लोग शामिल थे।
कथित तौर पर इन लोगों के हाथों में हथकड़ी और पैरों में बेड़ियां लगाकर लाया गया था। इस पर काफ़ी बवाल भी मचा था। बजट सत्र के दौरान, संसद के दोनों सदनों में हंगामा भी हुआ था। इसके बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत सरकारी सुनिश्चित करने के लिए अमेरिका के साथ बातचीत कर रहा है कि वापस भेजे जा रहे हैं भारतीयों के साथ दुर्व्यवहार न हों।
यह भी पढ़ें – दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत।