महाशिवरात्रि पर जिले में अलर्ट, डीएम और एसपी रहे भ्रमणशील
सिद्धनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
रिपोर्ट : अतुल त्रिपाठी : बहराइच। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। जिलाधिकारी मोनिका रानी और पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह समेत अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी पूरे दिन भ्रमणशील रहे और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
यह भी पढ़ें : महाशिवरात्रि पर संगम नगरी में भंडारा सेवा: श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण… देखें Video
सिद्धनाथ मंदिर में डीएम-एसपी ने किया जलाभिषेक
नगर भ्रमण के दौरान डीएम मोनिका रानी और एसपी राम नयन सिंह अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा के साथ बहराइच के प्रसिद्ध पौराणिक सिद्धनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने महामंडलेश्वर श्री रवि गिरि जी महाराज के सानिध्य में विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना की।
महामंडलेश्वर से लिया व्यवस्थाओं का फीडबैक
इस अवसर पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने महामंडलेश्वर रवि गिरि जी महाराज से वार्ता कर मंदिर और आस-पास की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा किए गए इंतजामों पर संतोष व्यक्त किया और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन रहा सतर्क
श्रद्धालुओं में उल्लास, मंदिरों में उमड़ी भीड़
महाशिवरात्रि के अवसर पर जिलेभर के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने पूरे श्रद्धाभाव से जलाभिषेक किया और भगवान शिव की आराधना की। सिद्धनाथ मंदिर सहित अन्य प्रमुख शिवालयों में भक्तों की लम्बी कतारें लगी रहीं।
प्रशासन की सतर्कता और बेहतर प्रबंधन के चलते महाशिवरात्रि पर्व जिले में शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
यह भी पढ़ें : महाशिवरात्रि पर संगम नगरी में भंडारा सेवा: श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण… देखें Video