AQIS का संदिग्ध सदस्य मोहम्मद उस्मान पाकिस्तान में हुआ गिरफ़्तार, संभल के दीपा सराय दंगों से है कनेक्शन।
दीपा सराय इलाके से कई लोग लापता हैं। जिनमें से आतंकी संगठन अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट से जुड़े होने की जानकारी खुफिया एजेंसियों को मिली थी। AQIS का चीफ मौलाना असीम उमर भी दीपा सराय इलाके का रहने वाला था। अमेरिकी सी ने 2019 में असीम उमर को अफगानिस्तान से मार गिराया था।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ ) TV 9 भारत समाचार नई दिल्ली।
उत्तर प्रदेश के संभल के दीपा सराय इलाके का रहने वाला मोहम्मद उस्मान पाकिस्तान में गिरफ़्तार किया गया है। पाकिस्तान ने इसकी जानकारी भारत के विदेश मंत्रालय को दी है। संभल के जिस दीपा सराय इलाके में दंगा हुआ था, मोहम्मद उस्मान उसी इलाके का रहने वाला है।
दीपा सराय इलाके से कई लोग लापता हैं। जिनमें से कई आतंकी संगठन अल कायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट से जुड़े होने की जानकारी खुफिया एजेंसियों को मिली थी। AQIS का चीफ मौलाना असीम उमर दीपा सराय का रहने वाला था। अमेरिकी सेना ने 2019 में असीम उमर को अफगानिस्तान से मार गिराया था। अब मोहम्मद उस्मान पाकिस्तान कैसे पहुंचा और उसे क्यों गिरफ़्तार किया गया। एजेंसियां इसकी जानकारी कर रही है। पाकिस्तान सरकार ने भारत के विदेश मंत्रालय को मोहम्मद उस्मान की वेरिफिकेशन के लिए दस्तावेज भेजें है।
विदेश मंत्रालय ने मोहम्मद उस्मान के पाकिस्तान में गिरफ़्तारी के दस्तावेज संभल पुलिस को भेजें है। संभल पुलिस अब इस मामले में रिपोर्ट तैयार कर रही है। दस्तावेजों के मुताबिक, मोहम्मद उस्मान 2024 में पाकिस्तान में गिरफ़्तार हुआ था और लाहौर के जेल में बंद है। आपको बता दें कि मोहम्मद उस्मान ने पाकिस्तान में संभल के जिन सम्मानित लोगों का रेफरेंस दिया है , उसमें संभल के पूर्व सांसद सफी उर रहमान का नाम लिखा है। संभल के दीपा सराय के रहने वाले कई आतंकी फिलहाल पाकिस्तान में मौजूद है, जो भारत में वांटेड चल रहे हैं।
यह भी पढ़ें – भगदड़ पर रेलवे ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये, घायलों को 2.5 लाख रुपये।