6 महीने की मासूम बेटी को गोद मे लेकर महिला ने खुद को आग लगाई

जिंदा जल गई मां - बेटी.. पति और अन्य परिजन बैठकर देखते रहे, रुह कपां देने वाला यह नजारा।

मुकेश कुमार  (क्राइम एडिटर इन चीफ) TV9 भारत समाचार  हमीरपुर (उत्तर प्रदेश)।  उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जनपद से एक बहुत ही भयानक दर्दनाक हादसा रूह काप देने वाला मामला जानकारी में आया है। जिसमें बताया गया है, कि एक मां ने अपनी 6 महीने की बेटी को गोद में लेकर अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली और अपनी बच्ची के साथ जलकर मर गई। उस महिला का पति और परिवार के अन्य सदस्य यह पूरा नजारा बैठकर देखते रहे , किसी ने भी उस महिला को यह घटना को अंजाम देने से रोकने का प्रयास तक नहीं किया।

यह भी पढ़ें : पूर्व मंत्री अनिल विज ने लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भरी हुंकार

प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बता दें, कि यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के जनपद हमीरपुर से है। हमीरपुर में एक विवाहित महिला किरण ने अपनी छ: माह की मासूम बेटी आराध्य को गोद में लेकर खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली जिससे दोनों मां बेटी की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस ने दोनों लाशों का पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरु करा दी है।पति उत्तम इस घटना के बाद से फरार हो गया है। जिस समय किरण ने आग लगाई तब पति उत्तम सहित परिवार के कई लोग मौजूद थे।  किसी ने भी उसे रोकना नहीं चाहा और ना ही किसी ने आग बुझाने की कोशिश की।

अब पुलिस आरोपी ससुराल जनों को तलाश कर रही है जानकारी करने पर पता लगा है कि महिला ने गृह कलेश से परेशान होकर अपनी 6 महीने की बेटी के साथ इस घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजन जब दोनों को सरकारी अस्पताल लेकर गए तो उन्हें मेडिकल कॉलेज उरई के लिए रेफर कर दिया गया। जहां मां बेटी दोनों ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया कि उत्तम की शादी 2 साल पहले हुई थी। दो दिन पहले ही किरण मायके से ससुराल वापस आयी थी।

जब भी कोई शादी होती है नए जीवन की शुरुआत की जाती है तो इस बात की कामना की जाती है कि घर में हमेशा शांति बनी रहे। लेकिन कई बार ऐसा होता नहीं है। कई बार शादी के बाद घरेलू कलह इतनी बढ़ जाती है कि कुछ लोग ऐसा कदम उठा लेते हैं। जो उनके जीवन को बर्बाद समाप्त कर देती है। कुछ ऐसा ही हुआ है उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में जहां  महिला ने गृह कलेश से परेशान होकर अपनी छ: माह की बेटी के साथ आत्मदाह कर लिया। ग्रामीणों से पता लगा है कि मुस्कुरा के ग्राम पंचायत अलरा गौरा के पहाड़ी डेरा निवासी उत्तम सिंह राजपूत की 22 वर्षीय पत्नी किरण से आए दिन विवाद होता रहता था।

सोमवार की सुबह अचानक किरण गुस्सा कर कमरे में गई और मासूम बेटी आराध्य को गोद में लेकर खुद के ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया। इसके बाद विवाहिता ने खुद को बच्ची के साथ आग लगा ली, देखते ही देखते दोनों मां बेटी धुं धुं कर जलने लगी। ससुराल वालों ने यह नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए। चीख पुकार के बीच पड़ोसी दौड़े और किसी तरह आग बुझाई गई। फिर भी गंभीर हालत में दोनों को सीएससी अस्पताल मुस्करा लेकर जाया गया।

प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां उनकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज में ही दोनों का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस के मुताबिक मामला आत्महत्या का है। मृतका के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।  उन्होंने कहा कि मायके पक्ष से कोई तहरीर मिलती है तो कार्यवाही की जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि उत्तम की शादी 2 साल पहले हुए थी। शादी के बाद से ही दोनों दंपत्ति के बीच मन मुटाव चला आ रहा था। लेकिन घरेलू कलह इतनी बढ़ गई थी कि महिला को  बेटी के साथ अपनी जीवन लीला समाप्त करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें : पूर्व मंत्री अनिल विज ने लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भरी हुंकार