भाजपा की जीत: मोदी और योगी सरकार के विकास की मुहर – युधिष्ठिर सिंह

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न, फोड़े पटाखे और बांटी मिठाइयां

दिनेश चंद्र मिश्रा
गोरखपुर।
 दिल्ली विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जीत की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया, पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की।

यह भी पढ़ें : देवरिया: थाना समाधान दिवस पर जनसुनवाई और समस्याओं का निस्तारण

भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह उस समय अपने ग्राम सभा में चल रहे रुद्र महायज्ञ में शामिल थे। जैसे ही जीत की खबर आई, उन्होंने चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी के साथ कार्यकर्ताओं को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। उन्होंने कहा, “दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के विकास कार्यों और जनता के विश्वास की जीत है। वहीं, उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर सीट पर मिली ऐतिहासिक जीत यह साबित करती है कि मोदी-योगी की डबल इंजन सरकार पर जनता ने अपनी मुहर लगा दी है।”

भाजपा कार्यालयों में खुशी की लहर

गोरखपुर के रानीडीहा स्थित भाजपा कार्यालय में भी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। यहां भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ल और हरिकेश राम त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटी।

भाजपा नेताओं ने दी बधाई

भाजपा की इस जीत पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी। बधाई देने वालों में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, क्षेत्रीय मंत्री जनार्दन तिवारी, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ल, छोटेलाल मौर्य, शेषमणि त्रिपाठी, चंद्रबाला श्रीवास्तव, हरिकेष राम त्रिपाठी, जिला महामंत्री सबल सिंह पालीवाल, राजाराम कन्नौजिया, डॉ. आर.डी. सिंह, ब्रह्मानंद शुक्ल, ब्लॉक प्रमुख शशि प्रताप सिंह, दिलीप कुमार यादव, पवन चतुर्वेदी, अमृत लाल श्रीवास्तव, उत्तम सहित कई अन्य भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।

यह भी पढ़ें : देवरिया: थाना समाधान दिवस पर जनसुनवाई और समस्याओं का निस्तारण