भाजपा किसान मोर्चा कुशीनगर जिला उपाध्यक्ष का इस्तीफा

समय त्याग पत्र दिए जाने को लेकर काफी चर्चा, दूसरी खबर : बिहार प्रदेश मे 25 मई दिन शनिवार को मतदान के लिए यूपी बिहार बाड़र पर चेकिंग शुरू

कृष्णा यादव,विशेष संवाददाता :तमकुहीराज/ कुशीनगर । भारतीय जनता पार्टी के भाजपा किसान मोर्चा कुशीनगर जिला उपाध्यक्ष अवधेश राय निवासी अहिरौली हनुमानसिंह विधानसभा तमकुहीराज ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए भाजपा पार्टी किसान मोर्चा कुशीनगर जिला उपाध्यक्ष एवं भाजपा सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया है।

यह भी पढ़ें :बिजनौर में किसान की हत्या के आरोप में फौजी गिरफ्तार

फोटो कैप्शन -पार्टी सदस्यता से त्यागपत्र

उन्होंने अपेक्षा जताया है कि किसान मोर्चा कुशीनगर के जिलाध्यक्ष द्वारा उनका त्याग पत्र स्वीकार कर लिया जायेगा। जिससे उनको जिम्मेदारी सौंपी गई है उससे कार्य करने से मुक्ति मिलेगी। उनके इस समय त्याग पत्र दिए जाने को लेकर काफी चर्चा है।

श्री राय ने व्यक्तिगत कारणों को हवाला देते हुए सोसल मीडिया पर पद और पार्टी सदस्यता से त्यागपत्र देने का पत्र सोसल मीडिया पर उन्होंने खुद ही वायरल किया है जो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

——————————————————————-

बिहार प्रदेश मे 25 मई दिन शनिवार को मतदान के लिए यूपी बिहार बाड़र पर चेकिंग शुरू

25मई को करे ज्यादा से ज्यादा मतदान लोकतंत्र को मजबूत करते हुए स्थाई सरकार चूने

तमकुहीराज/कुशीनगर। छठवे चरण के मतदान के दिन बिहारप्रदेश मे वाल्मिकीनगर,पश्चमी चंपारण,पूर्वी चंपारण,शिवहर वैशाखी,गोपालगंज,सिवान,तथा महराजगंज लोकसभा में वोट डाले जाएंगे।मतदान के मध्देनजर बिहार बॉर्डर पर पुलिस ने चैकिंग अभियान शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें :बिजनौर में किसान की हत्या के आरोप में फौजी गिरफ्तार