प्रदेश स्तरीय जनसुनवाई रैंकिंग में तहसील देवरिया सदर को मिला प्रथम स्थान

जनपद देवरिया की तहसील देवरिया सदर का प्रदेश में जनसूनवाई से सम्बन्धित सन्दर्भों का माह-जनवरी में शतप्रतिशत निस्तारण के फलस्वरूप प्रदेश में नंबर-1 की रैंकिंग प्राप्त हुयी है,

प्रदेश स्तरीय जनसुनवाई रैंकिंग में तहसील देवरिया सदर को मिला प्रथम स्थान

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

घनश्याम मणि त्रिपाठी :  देवरिया : जनपद देवरिया की तहसील देवरिया सदर का प्रदेश में जनसूनवाई से सम्बन्धित सन्दर्भों का माह-जनवरी में शतप्रतिशत निस्तारण के फलस्वरूप प्रदेश में नंबर-1 की रैंकिंग प्राप्त हुयी है, साथ ही राजस्व विभाग के अन्य कार्यो एग्री स्टैग, वरासत, आय, जाति, निवास आदि में अच्छा कार्य करने के लिए तहसील सभागार में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में उक्त उपलब्धि के सहायक बने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर उप जिलाधिकारी देवरिया विपिन कुमार द्विवेदी द्वारा सम्मानित किया गया।

आप को बता दें कि सम्मान पाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों में नवीन निश्चल त्रिपाठी, रत्नेश, गंगाराम, नायब तहसीलदारगण, राधेश्याम सिंह, नागेश पति त्रिपाठी, रामा प्रसाद, रामप्रवेश गुप्ता, शिरोमणि सिंह, शैलेश, राजस्व निरीक्षकगण एवं दीप्ति मिश्रा, पूर्णिमा मिश्रा, सूर्य प्रताप चक्रवर्ती, आदर्श पाण्डेय, ज्ञान प्रकाश सिंह, रवि अग्रवाल, राजीव कुमार, हरिकेश गुप्ता, विकास मणि त्रिपाठी, पवन कुमार यादव, अरविन्द यादव, अजय मद्देशिया, अंगद कुशवाहा, एहतेशाम आलम, हरेन्द्र कुशवाहा, दीपिका कुशवाहा, ऋचा चौरसिया, शिवानन्द यादव, राममनोहर, रामनरेश, भालेन्दू सिंह, कृष्णानन्द सिंह आदि सभी लेखपालगण एवं साहिल अहमद खान, राहुल यादव, कम्प्यूटर ऑपरेटर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बता दें कि इस अवसर पर उप जिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी एवं तहसीलदार कृष्ण कुमार मिश्र द्वारा साथ-साथ तहसील में कार्यरत समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस आशातीत उपलब्धि के लिए धन्यवाद दिया एवं अपने अधीनस्थ सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुये भविष्य में इसी कर्मठता के साथ गुणवत्तापूर्ण कार्य करने एवं निरंतर इसी तरह की उपलब्धि प्राप्त किये जाने के लिए प्रेरित किया